By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Jalandhar निगम में नक्शे और एनओसी का काम ठप, दो माह में फंसी हजारों फाईलेंं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > Jalandhar निगम में नक्शे और एनओसी का काम ठप, दो माह में फंसी हजारों फाईलेंं
Breaking

Jalandhar निगम में नक्शे और एनओसी का काम ठप, दो माह में फंसी हजारों फाईलेंं

Major Times Desk
Last updated: October 30, 2026 3:08 pm
Major Times Desk
1 hour ago
Share
SHARE

 

जालंधर। (Major TImes) : लोकल बॉडीज विभाग की ओर से नक्शे और एनओसी पास करने के लिए शुरू किया गया नया एम-सेवा पोर्टल अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। पोर्टल में लगातार आ रही दिक्कतों के कारण नगर निगमों में नक्शे और एनओसी पास करने का काम प्रभावित हो रहा है। बड़ी संख्या में फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं और आर्किटैक्ट, इंजीनियरों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पुराने ई-नक्शा पोर्टल को दोबारा शुरू करने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। कारण दूसरे निगमों का पोर्टल शुरू हो चका है, लेकिन जालंधर निगम में प्लाटों की खरीद-बिक्री से लेकर लोगों के मकान बनाने के लिए लोन लेने का काम भी फंसा है। एक सितंबर से काम नहीं हो पा रहा है।

लगातार बढ़ रही है पेंडेंसी

इस समस्या को लेकर बीते दिनों इंजीनियर एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिएशन की एक बैठक प्रधान इंजीनियर सुनील कत्याल की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में सदस्यों ने बताया कि पिछले करीब दो महीने से पुराने ई-नक्शा पोर्टल पर नई फाइलें अपलोड नहीं हो पा रही थीं। इसके बाद सरकार ने एम-सेवा पोर्टल शुरू किया, लेकिन इस पर भी काम पूरी तरह सुरू नहीं हो पाया है। एसोसिएशन के अनुसार, नए पोर्टल पर फाइलें अपलोड होकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर तक तो पहुंच जाती हैं, लेकिन बिल्डिंग ब्रांच के सरकारी अधिकारियों की आईडी नहीं बनने के कारण फाइलों को आगे बढ़ाने और मंजूरी देने का काम रुका हुआ है। इस कारण नई फाइलें पास नहीं हो पा रही हैं और पहले से जमा फाइलों की पेंडेंसी लगातार बढ़ रही है।

सरकार के रेवेन्यू पर भी पड़ रहा असर

नक्शे और एन.ओ.सी. पास करने का काम प्रभावित होने से सरकार और नगर निगमों के रेवेन्यू पर भी असर पड़ रहा है। नए निर्माण के लिए नक्शे पास न होने और एनओसी नहीं मिलने के कारण आम लोगों के घर बनाने के सपने भी प्रभावित हो रहे हैं। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि नक्शा पास करवाना और जरूरी एनओसी लेना निर्माण प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। इनके बिना लोगों को बैंक से लोन लेने में भी परेशानी आती है। पोर्टल की तकनीकी कमियों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी कामकाज के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिल सके।

पुराना पोर्टल दोबारा शुरू करने की मांग

एम-सेवा पोर्टल पर आ रही लगातार दिक्कतों के चलते अब पुराने ई-नक्शा पोर्टल को दोबारा लागू करने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस संबंध में फैसला लिए जाने की संभावना है। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि यदि एम-सेवा पोर्टल को पूरी तरह सुचारू नहीं किया जा सकता तो पुराने ई-नक्शा पोर्टल को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि नक्शे और एनओसी पास करने का काम फिर से सामान्य हो सके। बैठक में एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इंजीनियर राजविंदर सिंह राजा, इंजीनियर रणजीत सिंह बेदी, इंजीनियर मनहर, इंजीनियर तरनजीत सिंह, इंजीनियर रजनीश और इंजीनियर जसपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Canada Road Accident: कार टक्कर के बाद लगी आग में झुलसकर 22 वर्षीय की मौत
ਬੰਗਾਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਆਸ਼ੀਸ਼ ਬੈਨਰਜੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਕਥਿਤ ਸੁਸਾਈਡ ਨੋਟ
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਭਗਤ ਚੁੰਨੀ ਲਾਲ ਦਾ 93 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ‘ਚ ਦੇਹਾਂਤ: ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਲਏ ਆਖਰੀ ਸਾਹ
ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਤੇ ਪਨਬੱਸ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਭਰ ‘ਚ ਗੇਟ ਰੈਲੀਆਂ
Jalandhar Business News: सराफा बाजार में GST विभाग का बड़ा एक्शन; ज्वैलर्स की दुकान पर रेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article गदईपुर की सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का जल्द होगा हल : मेयर वनीत धीर
Next Article जालंधर के 2 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, ईमेल मिलते ही मची अफरा-तफरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar के तेज मोहन नगर में तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, CP ने किया खुलासा
Breaking
जालंधर के 2 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, ईमेल मिलते ही मची अफरा-तफरी
Breaking
गदईपुर की सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का जल्द होगा हल : मेयर वनीत धीर
Breaking
ऑटो ने पीछे से वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत और 9 घायल
Breaking
पूर्व कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला, दातर से सिर पर वार
Breaking
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?