By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: गदईपुर की सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का जल्द होगा हल : मेयर वनीत धीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > गदईपुर की सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का जल्द होगा हल : मेयर वनीत धीर
Breaking

गदईपुर की सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का जल्द होगा हल : मेयर वनीत धीर

Major Times Desk
Last updated: October 30, 2026 1:53 pm
Major Times Desk
2 hours ago
Share
SHARE

 

जालंधर। (Major Times)

जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज एवं नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा, ताकि उद्योग जगत के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रधान गुरचरण सिंह ने मेयर वनीत धीर का स्वागत किया।

कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

बैठक में उद्योगपतियों ने बताया कि गदईपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का निर्माण लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और रात के समय बंद रहने वाली स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग भी उठाई गई। उद्योगपतियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि कारोबार सुचारू रूप से चल सके और कर्मचारियों व आम लोगों को असुविधा न हो।

टेंडर जारी, जल्द बनेंगी सड़कें व गलियां

मेयर वनीत धीर ने स्पष्ट किया कि गदईपुर में सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही गलियों व सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा और विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मेयर ने उद्योगपतियों को जल्द समाधान का दिलाया भरोसा

मेयर वनीत धीर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र किसी भी शहर की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए उद्योगपतियों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज और रोशनी जैसी सुविधाएं केवल उद्योगों की जरूरत नहीं, बल्कि क्षेत्र में काम करने वाले हजारों लोगों और आसपास के निवासियों की सुविधा से भी जुड़ी हैं। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा और विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस मौके पर बिट्टू कालिया, गगन मल्होत्रा, विजय भाटिया, जेबी सिंह चौधरी, पीयूष सेठ, मोंटी गुप्ता, किशन पासी, नवदीप सिंह विरदी, सूरज सिंह, विशाल शर्मा, निखिल खन्ना और अंकुर कोहली सहित गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का भरोसा देने के लिए मेयर वनीत धीर का धन्यवाद किया।

जालंधर के शाहकोट-नकोदर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
घनौली में BJP की संगठनात्मक बैठक, जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
मारे गए शूटरों की पहचान में AI से हुई चूक; गोपी निकला जालंधर का शूटर
Girls Rescue Oman: ओमान में फंसीं पंजाब की 2 बेटियां सुरक्षित वतन लौटीं; संत सीचेवाल के प्रयासों से मिली रिहाई
Canada में अब भारत आए बिना कर सकेंगे अस्थि विसर्जन; नियमों में दी गई ढील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article ऑटो ने पीछे से वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत और 9 घायल
Next Article Jalandhar निगम में नक्शे और एनओसी का काम ठप, दो माह में फंसी हजारों फाईलेंं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar निगम में नक्शे और एनओसी का काम ठप, दो माह में फंसी हजारों फाईलेंं
Breaking
ऑटो ने पीछे से वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत और 9 घायल
Breaking
पूर्व कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला, दातर से सिर पर वार
Breaking
ਗੁਰਾਇਆ ’ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਆਟੋ ਸਵਾਰ 11 ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, 2 ਦੀ ਮੌਤ
Breaking Jalandhar
ਜਲੰਧਰ ’ਚ ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਦਾ ਜਲਵਾ, ਚੀਨ ਨੂੰ 5-2 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜੀ ਜਿੱਤ ਦਰਜ
Breaking Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?