By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Breaking > पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर
BreakingJalandharPoliticsPunjab

पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर

Khushi Kashyap
Last updated: September 14, 2026 5:38 pm
Khushi Kashyap
2 minutes ago
Share
SHARE

चंडीगढ़, 14 सितंबर:राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार छात्रवृत्ति योजनाओं को और मजबूत कर रही है, ताकि गरीबी के कारण अनुसूचित जाति (एस.सी.) का कोई भी बच्चा अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए मजबूर न हो।

सरकार
अधिक जानकारी साझा करते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि एस.सी. विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 94,092 विद्यार्थियों के लिए ₹13.30 करोड़ जारी किए हैं। इसके अलावा, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,17,142 बच्चों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ₹40 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, ताकि स्कूल स्तर पर बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना की बदौलत आर्थिक रूप से कमजोर एस.सी. परिवारों के हजारों बच्चे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के अपनी शिक्षा जारी रख रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा सामाजिक सुधार की सबसे मजबूत नींव है और यह प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार पिछड़े वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और मानव विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। एस.सी. विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के रास्ते खोलना ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार की आगामी योजना के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि विभाग छात्रवृत्ति योजना को समय पर लागू करने, पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने और राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजने का कार्य पूरी मुस्तैदी से करेगा, ताकि किसी भी जरूरतमंद बच्चे को सहायता मिलने में देरी न हो। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਟਕਰਾਅ ਖ਼ਤਮ: ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਹੜਤਾਲ ਵਾਪਸ ਲੈਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ
AI ਨਾਲ ਫੋਟੋਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ 1980s ਦਾ ‘ਵਿੰਟੇਜ’ ਲੁੱਕ; ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਨਵਾਂ ਟ੍ਰੈਂਡ
पंजाब में बिजली संकट की आशंका: प्राइवेट थर्मल प्लांटों में बचा 3 दिन का कोयला; केंद्र ने दावों को नकारा, कहा- 117% स्टॉक मौजूद
ਬੰਗਾਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਆਸ਼ੀਸ਼ ਬੈਨਰਜੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਕਥਿਤ ਸੁਸਾਈਡ ਨੋਟ
एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने पंजाब में 37 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर डाला सकारात्मक असर
TAGGED:Illegal Liquor PunjabJalandhar Crime UpdateJalandhar News HindiJalandhar Police Excise CaseNurmahal Liquor SeizedPunjab Crime News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article अवैध शराब से भरी कार बरामद; पुलिस नाका देख i20 गाड़ी छोड़कर फरार हुआ तस्कर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारी-भरकम बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस; प्रताप बाग बिजली घर के बाहर फूंका सरकार का पुतला
Punjab Breaking Politics
कनाडा में फिरौती और फायरिंग मामले में पंजाबी मूल की महिला गिरफ्तार
Jalandhar Politics
Jalandhar Bus Fire: पंजाब रोडवेज की बस में अचानक लगी भीषण आग
Jalandhar Breaking
Sports: 2026 एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: CM ने किया शेड्यूल जारी
Punjab Breaking
जलभराव के बीच बिजली के खंभे में उतरा करंट; बेजुबान घोड़े की दर्दनाक मौत
Jalandhar Breaking Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?