जालंधर, 15 सितंबर ( )- खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने नितिन कोहली को हॉकी पंजाब का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर सुरिंदर सिंह भापा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन कोहली के नेतृत्व में पिछले समय के दौरान पंजाब में हॉकी का विकास बड़े स्तर पर हुआ है और उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने से यह विकास इसी तरह जारी रहेगा।

इस अवसर पर सुरिंदर भापा ने अमरीक सिंह पवार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमरीक सिंह पवार लगातार दूसरी बार हॉकी पंजाब के महासचिव चुने गए हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के चलते आज पंजाब के युवा हॉकी में अपना उज्ज्वल भविष्य देख रहे हैं।
भापा ने कहा कि नितिन कोहली लंबे समय से खेलों से जुड़े हुए हैं और उन्हें खेल क्षेत्र का बहुत बड़ा अनुभव हासिल है। उनके इसी अनुभव के चलते आज पंजाब की हॉकी को काफी लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने भी नितिन कोहली और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी।
डिब्बी
सुरजीत हॉकी सोसायटी की ओर से बधाई
नितिन कोहली को हॉकी पंजाब का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष तथा अमरीक सिंह पवार को महासचिव चुने जाने पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष एवं डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, एल. आर. नैयर, लखविंदरपाल सिंह खैहरा, अमरीक पवार, राम प्रताप, रमणीक सिंह रंधावा, इकबाल सिंह संधू, रणबीर सिंह राणा, सुरिंदर सिंह भापा, नरेंद्रपाल सिंह जज्ज तथा अन्य सोसायटी सदस्यों ने भी हार्दिक बधाई दी है।
