जालंधर। (Major Times)
पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों की इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को बस्ती शेख के मोहल्ला तेज मोहन नगर में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। इस दौरान नशा तस्करी के आरोपी के घर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिराया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि अब हॉट सपॉट इलाकों में जांच की जा रही है।
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले हैं दर्ज
तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीपी ने कहा कि गगनदीप उर्फ गग्गी नशा तस्कर की इमारत पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मकान का मालिक गगनदीप इलाके में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। इसी साल अगस्त में पुलिस ने उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा था। गगनदीप अभी भी कपूरथला जेल में बंद है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले दर्ज है।
उन्होंने कहा कि घर में अपने परिवार के साथ रहता था। इस मकान में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक छोटी बेटी रह रहे थे। वैसे 70 साल पुराना जर्जर मकान अब खुद-ब-खुद गिर रहा है। बताया जा रहा है कि नशा तस्करी का आरोपी गगनदीप सिंह इस समय जेल में बंद है। यह घर उसके दादा ने बनवाने की बात कही जा रही है।
