By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: नितिन कोहली बोले, जनता का विश्वास हमारी ताकत, जालंधर सेंट्रल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के लिए करेंगे मेहनत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Major Times > Breaking > नितिन कोहली बोले, जनता का विश्वास हमारी ताकत, जालंधर सेंट्रल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के लिए करेंगे मेहनत
Breaking

नितिन कोहली बोले, जनता का विश्वास हमारी ताकत, जालंधर सेंट्रल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के लिए करेंगे मेहनत

Major Times Desk
Last updated: November 15, 2026 3:34 pm
Major Times Desk
12 hours ago
Share
SHARE

जालंधर, (Major Times)।

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर आज जालंधर सेंट्रल स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई जालंधर सेंट्रल से आप के विधानसभा उम्मीदवार नितिन कोहली ने की। इसमें हलके के सभी ब्लॉक प्रधानों, पार्षदों और वार्ड इंचार्जों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मिशन 2027 को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, लोगों के साथ संपर्क और हलके से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों और आगामी चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा की।

जालंधर सेंट्रल के संगठन में नई ऊर्जा का हुआ है संचार

इस मौके पर मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों ने नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल से विधानसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने नितिन कोहली पर जो भरोसा जताया है, उससे जालंधर सेंट्रल के संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2027 के लिए काम करेंगे।

प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है

इस अवसर पर नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए जालंधर सेंट्रल की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और साथियों का है, जिन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर पार्टी के लिए मेहनत की है।”

उन्होंने कहा, “भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल जी की सोच ने आम आदमी को राजनीति के केंद्र में लाने का काम किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।”

नितिन कोहली ने आगे कहा, “जालंधर सेंट्रल की जनता का प्यार और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें पूरा भरोसा है कि जनता हमारे साथ है। पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम हर वार्ड में लोगों तक पहुंचेंगे। हमारा लक्ष्य जालंधर सेंट्रल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना है। इसके लिए हम पूरी मेहनत, एकजुटता और समर्पण के साथ मैदान में उतरेंगे।”

जनता के बीच रहकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मिशन 2027 केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है।

बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों, मनमोहन सिंह राजू, जगदीश राज राजा, शिवम शर्मा, विक्की तुलसी, अमरदीप कीनू, लगनदीप, परवीन पहलवान, त्रिलोक सिंह सरन, अजय चोपड़ा, नरेश शर्मा, राजेश बब्बर, जसविंदर सिंह बिल्ला, लव रॉबिन, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, विजय वासन, जतिन गुलाटी, राजीव गिल, समीर मरवाहा, मनीष शर्मा और सुभाष शर्मा सहित अन्य पार्टी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jalandhar- ਗਹਿਰੀ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, 19 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ
पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर
Cyber Crime Fraud: अंबाला में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी; खुद को पंजाब STF का एन्काउंटर स्पेशलिस्ट बताकर युवती को फंसाया
LPU छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के समक्ष रखीं 19 मांगें; हॉस्टल सुरक्षा, SAC को मान्यता पर दिया जोर
21 साल से फरार भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article जालंधर नॉर्थ से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने परिवार सहित श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा
Next Article ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਨੇ ਛੱਠ ਪੂਜਾ ’ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਸਭ ਵਰਗਾਂ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਰਦਾਸ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर नॉर्थ से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने परिवार सहित श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा
Breaking
हाइवे पर चलती मर्सिडीज में लगी भीषण आग 
Breaking
लंबी रेड लाइट से मिलेगा छुटकारा, 90 सेकंड से ज्यादा नहीं रोके जा सकेंगे वाहन चालक
Breaking
ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਵੇਰਕਾ ਦੇ ਦੁੱਧ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਵਧਣ ਦੀ ਚਰਚਾ,
Breaking Punjab
ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਵਿੱਚ ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਮਿਲਣ ‘ਤੇ ਜਸ਼ਨ, ਖੇਡਾਂ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ਲਾਘਾ
Jalandhar
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?