By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: CM भगवंत सिंह मान की ‘रंगला पंजाब’ की सोच के तहत कोई भी पात्र बुजुर्ग पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > News > Punjab > CM भगवंत सिंह मान की ‘रंगला पंजाब’ की सोच के तहत कोई भी पात्र बुजुर्ग पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहेगा
PunjabPolitics

CM भगवंत सिंह मान की ‘रंगला पंजाब’ की सोच के तहत कोई भी पात्र बुजुर्ग पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहेगा

Khushi Kashyap
Last updated: September 19, 2026 5:18 pm
Khushi Kashyap
22 seconds ago
Share
SHARE

चंडीगढ़, 19 सितंबर: बुजुर्गों के मान-सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहारे को सुनिश्चित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक लगभग 2,147 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिसका लाभ राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्ग नागरिकों को मिल रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन का समय पर CM भुगतान मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनहितैषी सोच और पारदर्शी प्रशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए आर्थिक सहारा बनकर उन्हें अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने में मदद कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु 4,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जो राज्य में सामाजिक सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करने तथा जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की ‘रंगला पंजाब’ की सोच का उल्लेख करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसा समाज बनाने के लिए प्रयासरत है, जहां हर वर्ग के लोगों को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहेगा और प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन संबंधी आवेदनों के सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय के भीतर पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र बुजुर्ग को प्रशासनिक देरी या अनावश्यक बाधाओं के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री ने पात्र बुजुर्ग नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों से अपील की कि वे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और जागरूकता पैदा करने में सहयोग दें, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक हकदार व्यक्ति तक पहुंच सके।

जालंधर नॉर्थ में ‘AAP’ को मिली बड़ी मजबूती; कांग्रेस और BJP के कई प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल
देश भर में मानसून का तांडव: उत्तराखंड में Kedarnath पैदल मार्ग बंद
राखी पर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को 52.20 करोड़ रुपये की सम्मान राशि
पंजाब में बिजली संकट की आशंका: प्राइवेट थर्मल प्लांटों में बचा 3 दिन का कोयला; केंद्र ने दावों को नकारा, कहा- 117% स्टॉक मौजूद
कल ‘जालंधर बंद’ का ऐलान…
TAGGED:baljit kaurlatestpunjab
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Jalandhar Political News: चुनाव से पहले जालंधर AAP में अंदरूनी हलचल; शिमला में पूर्व मेयर संग पार्षदों की पार्टी, बदल सकते है कई चेहरे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल; कई थाना प्रभारियों के तबादले
Breaking Jalandhar
Jalandhar Crime News: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर बंदूक की नोक पर खौफनाक लूट
Jalandhar Breaking
Jalandhar Politics: UPI टैक्स और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
Punjab Jalandhar
जालंधर में हंगामा; वेज की जगह नॉन-वेज मोमोज देने पर विवाद
Punjab Breaking Jalandhar
Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ में नया चुनावी व विकास कार्यालय शुरू; मेयर विनीत धीर ने किया उद्घाटन,
Jalandhar Breaking Politics Punjab
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?