By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Jalandhar: तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, हवा में उछलकर पलटी, 3 युवक हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > Jalandhar > Jalandhar: तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, हवा में उछलकर पलटी, 3 युवक हिरासत में
JalandharBreaking

Jalandhar: तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, हवा में उछलकर पलटी, 3 युवक हिरासत में

Khushi Kashyap
Last updated: October 5, 2026 11:26 am
Khushi Kashyap
28 seconds ago
Share
SHARE

Jalandhar News: जालंधर (मेजर टाइम्स)। जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित रोज बाग (निकट गुरुद्वारा साहिब) इलाके में तेज रफ्तार और शराब के नशे में गाड़ी चलाने (Drunk and Drive) का एक भयानक मामला सामने आया है। यहां चार युवकों से सवार एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछलकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कार सवार एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय निवासियों ने तीन युवकों को मौके पर ही धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

Contents
  • धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग
  • चालक के अत्यधिक नशे में होने का दावा
  • थाना 2 पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में

धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग

हादसे और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान का विवरण:

रोज बाग निवासी प्रत्यक्षदर्शी नवीन सचदेवा ने बताया कि वे अपने घर में मौजूद थे, तभी बाहर जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो एक अनियंत्रित कार ने गली में खड़ी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार पलट गई और फिर दूसरी गाड़ी से टकरा गई।

 घटनास्थल पर मौजूद एक दंपति ने बताया कि कार सवार चारों युवक 12 फुटी रोड से ही उनकी एक्टिवा का पीछा कर रहे थे। युवकों ने उनकी एक्टिवा के आगे खतरनाक कट भी मारा। जब दंपति ने उनका पीछा किया, तो बेकाबू कार हादसे का शिकार हो गई।

Read Also: Cyber Crime Fraud: अंबाला में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी

चालक के अत्यधिक नशे में होने का दावा

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चला रहा युवक अत्यधिक शराब के नशे में था।

 कार पलटने के बाद तीन युवक मौके पर ही फंसे रहे जबकि एक भाग निकला। पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि वे जालंधर के मॉडल हाउस और भार्गव कैंप इलाके के रहने वाले हैं।

थाना 2 पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 से सहायक उप-निरीक्षक (ASI) नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा करवाकर थाने भिजवाया।

 ASI नरेश कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में युवकों ने दावा किया कि कोई उनका पीछा कर रहा था, जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीनों युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है ताकि शराब के सेवन की पुष्टि हो सके। पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

2027 के चुनाव प्रचार का आगाज; जालंधर के परागपुर में BJP की महा-रैली को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
School Timings Changed: 1 अक्टूबर से बदला पंजाब के सरकारी स्कूलों का समय
Punjab News: SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर रेप की FIR दर्ज; अकाली दल और SGPC से दिया इस्तीफा
कनाडा में फिरौती और फायरिंग मामले में पंजाबी मूल की महिला गिरफ्तार
Punjab: कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या; खंभे से टकराई कार
TAGGED:Jalandhar Crime News TodayJalandhar Drunk and Drive Division 2 PoliceJalandhar Gulab Devi Road Car AccidentModel House Bhargav Camp JalandharPunjab News Today
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ -2026-ਫੁੱਟਬਾਲ ਅੰਡਰ-21 (ਲੜਕੀਆਂ) ਫਾਈਨਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਸਮਰਾਏ ਜੰਡਿਆਲਾ ਫੁੱਟਬਾਲ ਅਕੈਡਮੀ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ਭਗਤਾਂ ਉੱਤੇ ਸੰਕਟ ਆਉਣ ’ਤੇ ਗੋਵਰਧਨ ਪਰਬਤ ਵੀ ਚੁੱਕ ਲੈਂਦੇ ਹਨ- ਆਚਾਰਿਆ ਗੌਰਵ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਗੋਸਵਾਮੀ ਜੀ
Jalandhar
ਗੁਰਿੰਦਰਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਏਸ਼ੀਆ ’ਚ ਲਹਿਰਾਇਆ ਤਿਰੰਗਾ, ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਕੀਤਾ ਰੌਸ਼ਨ
Punjab
Punjab; अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, छात्रा व कंडक्टर समेत 3 की मौत
Punjab Breaking
ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਚੱਲੇਗੀ ‘ਤਾਰੀਖ਼ ਪੇ ਤਾਰੀਖ਼’! ਐਫ ਆਈ.ਆਰ ਤੋਂ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੱਕ 3 ਸਾਲਾਂ ’ਚ ਨਿਆਂ—ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ
Breaking India
Jalandhar News: हलका इंचार्ज व मेयर वनीत धीर ने जालंधर नॉर्थ के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
Punjab Breaking Jalandhar
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?