By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Pilot Sumit Machhar: इज़राइल के PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट सुमित मच्छार से की बात; बोले आप ‘ग्लोबल हीरो’..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > Breaking > Pilot Sumit Machhar: इज़राइल के PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट सुमित मच्छार से की बात; बोले आप ‘ग्लोबल हीरो’..
Breaking

Pilot Sumit Machhar: इज़राइल के PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट सुमित मच्छार से की बात; बोले आप ‘ग्लोबल हीरो’..

Khushi Kashyap
Last updated: October 4, 2026 5:01 pm
Khushi Kashyap
2 days ago
Share
SHARE

Pilot Sumit Machhar: (मेजर टाइम्स) इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई (Flydubai) के भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छार से फोन पर बात कर उनकी अदम्य बहादुरी, सूझबूझ और शांत मन से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने की जमकर तारीफ की है। कॉकपिट में सह-पायलट (Co-pilot) द्वारा विमान को क्रैश करने की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले 38 वर्षीय कैप्टन सुमित मच्छार को नेतन्याहू ने ‘ग्लोबल हीरो’ करार दिया। इस दौरान इज़राइली पीएम ने कैप्टन मच्छार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इज़राइल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल (Torch Lighting Ceremony) जलाने का ऐतिहासिक निमंत्रण भी दिया।

Contents
  • कॉकपिट में खौफनाक मंजर
  • “आप इज़राइल, भारत और पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं” — नेतन्याहू

कॉकपिट में खौफनाक मंजर

यूएई (UAE) के अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन सुमित मच्छार ने इज़राइली पीएम से फोन पर बातचीत के दौरान कॉकपिट के उन डरावने लम्हों का खुलासा किया:

 कैप्टन मच्छार ने बताया कि उड़ान के दौरान को-पायलट ने उनसे प्रार्थना करने की इच्छा जताई थी। उनकी इस भावना का सम्मान करते हुए कैप्टन सुमित दूसरी तरफ मुड़ गए।

जैसे ही कैप्टन सुमित मुड़े, को-पायलट ने उनके सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार हमला कर दिया और लगातार वार करता रहा ताकि विमान से नियंत्रण खो जाए।

 गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन सुमित ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान पर खेलकर कॉकपिट पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया व विमान की सऊदी अरब में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

“आप इज़राइल, भारत और पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं” — नेतन्याहू

इज़राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई जानकारी के अनुसार:

नेतन्याहू ने कैप्टन सुमित से कहा— “आप इज़राइल, भारत और पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाना हमारे देश का सर्वोच्च सम्मान है, जो आम तौर पर इज़राइली नागरिकों को दिया जाता है। लेकिन इस मामले में इज़राइल का हर नागरिक आपको अपना ही मानता है। इसलिए मैं आपको और पीएम नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक समारोह के लिए आमंत्रित करता हूं।”

नेतन्याहू ने यूएई में उपचाराधीन कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उम्मीद जताई कि वे जल्द ही इज़राइल में उनसे मिलेंगे।

AI ਨਾਲ ਫੋਟੋਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ 1980s ਦਾ ‘ਵਿੰਟੇਜ’ ਲੁੱਕ; ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਨਵਾਂ ਟ੍ਰੈਂਡ
Jalandhar Crime : वेस्ट में पार्षद की जिद बनी 16 साल के मासूम की मौत का कारण
Jalandhar GT रोड पर मैरिटन होटल के सामने दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को कुचला
बिजली बिलों पर PSPCL का बड़ा फैसला; कनेक्शन काटने पर लगाई रोक, मई-जून की छूटी सब्सिडी होगी एडजस्ट
Punjab; अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, छात्रा व कंडक्टर समेत 3 की मौत
TAGGED:Benjamin Netanyahu Calls Indian Pilot Sumit MachharFlydubai Hijack Crash Attempt Saudi Emergency LandingFlydubai Pilot Sumit Machhar Heroic StoryIsrael Independence Day Torch Lighting PM ModiNational International News Today
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article Murder: मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज नीटू की अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या; 7 लोगों पर FIR दर्ज
Next Article Jalandhar News: हलका इंचार्ज व मेयर वनीत धीर ने जालंधर नॉर्थ के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक बूटा मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त
Breaking Punjab
Breaking News: कॉलेज से लौटकर 22 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
Breaking Crime Punjab
Jalandhar के 3 नामी होटलों में एक्साइज विभाग की RAID; ग्रेवाल हॉस्पिटैलिटी, मोचा और मैरीटन होटेलरी में बिना होलोग्राम वाली शराब बरामद
Breaking Jalandhar
Punjab में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का ‘जवाब मांग रैली’ प्रदर्शन; 1-2 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान
Breaking Politics Punjab
DA बकाए मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार; चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा को अवमानना का नोटिस
Breaking India Jalandhar
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?