By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Major TimesMajor TimesMajor Times
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Reading: Jalandhar: हरा-भरा और स्वच्छ जालंधर बनाने में जनभागीदारी जरूरी: वनीत धीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Major TimesMajor Times
Font ResizerAa
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Jalandhar
  • Crime
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
Major Times > Jalandhar > Jalandhar: हरा-भरा और स्वच्छ जालंधर बनाने में जनभागीदारी जरूरी: वनीत धीर
JalandharBreakingPunjab

Jalandhar: हरा-भरा और स्वच्छ जालंधर बनाने में जनभागीदारी जरूरी: वनीत धीर

Khushi Kashyap
Last updated: October 4, 2026 11:44 am
Khushi Kashyap
2 days ago
Share
SHARE

जालंधर (मेजर टाइम्स)।: Jalandhar: देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया, जालंधर में पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल प्रशासन के सहयोग से बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि ये पौधे भविष्य में घने पेड़ों का रूप ले सकें।

उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का विशेष महत्व है, क्योंकि विद्यार्थी समाज का भविष्य हैं। बच्चों को शुरू से ही प्रकृति, पेड़-पौधों और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करने से उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने स्कूल प्रशासन और स्टाफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

वनीत धीर ने कहा कि जालंधर को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, संस्थान, स्कूल या आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसीपल एकता अरोड़ा ने पौधारोपण अभियान में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वाइस प्रिंसीपल मैडम रविंदर ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना भी स्कूल की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल, मुकेश, राजन, मीनाक्षी शर्मा, अनीता, मीनल, मोनिका सहित स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਸ਼੍ਰੀ ਸਿੱਧ ਬਾਬਾ ਸੋਢਲ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ
Amritsar Rural Police को बड़ी सफलता; AK-47 राइफल, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
ਖੇਡਦੇ-ਖੇਡਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਬਾਲਟੀ ’ਚ ਡਿੱਗਿਆ ਮਾਸੂਮ; ਮੌਤ
CM भगवंत सिंह मान की ‘रंगला पंजाब’ की सोच के तहत कोई भी पात्र बुजुर्ग पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहेगा
Jalandhar: सरेआम नशा करते युवकों का वीडियो वायरल; लोगों ने दबोचकर की छित्तर परेड
TAGGED:breakingJalandharlatestneat and clean
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Previous Article ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਨਵੀਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਭਰੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ
Next Article Asian Games में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण; मलेशिया को 5-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक का टिकट किया पक्का
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक बूटा मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त
Breaking Punjab
Breaking News: कॉलेज से लौटकर 22 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी
Breaking Crime Punjab
Jalandhar के 3 नामी होटलों में एक्साइज विभाग की RAID; ग्रेवाल हॉस्पिटैलिटी, मोचा और मैरीटन होटेलरी में बिना होलोग्राम वाली शराब बरामद
Breaking Jalandhar
Punjab में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का ‘जवाब मांग रैली’ प्रदर्शन; 1-2 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान
Breaking Politics Punjab
DA बकाए मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार; चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा को अवमानना का नोटिस
Breaking India Jalandhar
- Advertisement -
itree network solutions
Major TimesMajor Times
Follow US
Major Times. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Corrections Policy
  • Grievance Redressal Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?